logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Kamptee: चुनाव पर्यवेक्षक एम मृगनाथम ने कामठी में की समीक्षा, नोडल व जोनल अधिकारियों को दिया चुनावी मार्गदर्शन


नागपुर: कामठी नगर परिषद चुनाव से पहले तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एम. मृगनाथम ने आज व्यापक समीक्षा की और अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।

कामठी नगर परिषद, येरखेड़ा, कन्हान और कंदरी नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव को देखते हुए चुनाव पर्यवेक्षक एम. मृगनाथम ने सभागृह में बैठक लेकर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने नामांकन पत्रों की स्थिति, ईवीएम- कंट्रोल यूनिट, पायलट यूनिट, मतदान केंद्रों की तैयारी, नोडल और जोनल अधिकारियों की नियुक्ति समेत सभी प्रक्रियाओं का भौतिक निरीक्षण किया।

इसके साथ ही मौदा नगर पंचायत में तहसीलदार दत्तात्रय निंबालकर और नायब तहसीलदार योगिता दराडे के मार्गदर्शन में कर्मचारियों की पहली ट्रेनिंग भी आयोजित की गई। चुनाव पर्यवेक्षक ने सभी अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के निर्देश दिए।