logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Electoral Bond: शहर की L7 Hitech ने तीन दिन में ख़रीदे 22 करोड़ के बॉन्ड, मई 2023 में आईटी ने मारा था छापा


नागपुर: देश भर में चुनावी बांड की चर्चा जोरों पर है। कई कम्पनियो द्वारा चुनावी बांड ख़रीदे जाने की जानकारी निकल कर सामने आयी है। खास है की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा बांड खरीदारों की जारी की गयी लिस्ट में नागपुर की एल 7 हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड का भी नाम शामिल है। रवि अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी ने 22 करोड़ रूपए के बांड ख़रीदे। ज्ञात हो कि, 10 मई को आयकर विभाग ने रवि अग्रवाल से जुडी हुई कंपनियों पर छापा मारा था।

चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार, एल 7 हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड ने 1- 1 करोड़ रूपए कीमत वाले कुल 22 चुनावी बांड ख़रीदे है। यह खरीददारी 10,12 और 13 अक्टूबर 2023 को की गयी थी। हालांकि, यह सामने नहीं आया है कि, बांड किस राजनीतिक दल के लिए खरीदे गए।

मई महीने में आईटी ने की थी रेड 

एल-7 ग्रुप बीते वक्त में खासी चर्चा में रही थी. खास यह भी है की 10 मई को नागपुर में कुछ चुनिंदा उद्यमियों के यहाँ आयकर विभाग के छापे पड़े है. उसमे रवि अग्रवाल का भी नाम सामने आया था. जिस कंपनी के नाम से चुनावी बांड ख़रीदे गए है. उसकी वेबसाइट में कंपनी के संचालक के तौर पर रवि अग्रवाल का नाम दर्ज है. जबकि आरओसी मुंबई है. सबसे महत्वपूर्ण की आईटी रेड के करीब पांच महीने बाद यह बांड खरीदे गए। 

देखें वीडियो: