logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुई संतों की एंट्री, गोविन्द देवगिरि महाराज ने हिंदुओ को एक जुट होकर मतदान करने का किया आवाहन


नागपुर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज ने  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हिन्दुओ को एक होकर मतदान करने का आवाहन किया है। बुधवार को नागपुर में आयोजित एक सभा में बोलते हुए महाराज ने कहा कि, जिस तरह से हिन्दुओं के अधिकारों और उनके त्योहारों पर अतिक्रमण किया जा रहा है वह बेहद भयंकर है। इसलिए सभी को एक होना जरूरी है। 

गोविंद देवगिरि महाराज राज्य भर में शिवचैतन्य जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। बुधवार को यह यात्रा नागपुर पहुंची। जहां शहर के वर्धमान नगर में सकल हिन्दू समाज द्वारा बैठक का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान बोलते हुए महाराज ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, हिन्दू समाज, वक़्फ़ बोर्ड सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अपने संबोधन में महराज ने छत्रापति शिवाजी महाराज ने किस तरह मुगलों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था उसपर व्याख्यान दिया। छत्रपती शिवाजी महाराज के पराक्रम की स्तुति करते हुए कहा कि, मौजूदा समय में हिन्दू धर्म पर बड़ा आक्रमण किया जा रहा है। त्योहारो, उत्सवों पर हमला किया जा रहा है।

वक़्फ़ बोर्ड के नाम पर जिस तरह मंदिरो और जमीनों पर दावा किया जा रहा है वह भयानक है। अगर हम एक न हुए तो भविष्य में अपने घर और मंदिर नहीं बचा पाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में हिन्दू समाज को एकजुट होने और मतदान करने का आवाहन करते हुए महाराज ने कहा कि, जो हिन्दू हित की बात करेगा वही देश में राज करेगा।