logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रश्मि बर्वे की याचिका में मिली त्रुटियां, अदालत ने नई याचिका दायर करने का दिया निर्देश


नागपुर: कांग्रेस नेता और पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष रश्मि बर्बे के जाती प्रमाणपत्र की वैध्यता रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका पर त्रुटि पाई गई, इसके बाद अदालत ने बर्वे को दोबारा याचिका दायर करने का निर्देश दिया है। वहीं नई याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। 

सोमवार दोपहर जस्टिस अविनाश घरोटे और जस्टिस मुकुलिका खाबिकर की बेंच के सामने मामले की सुनवाई हुई। याचिका के अनुसार, रश्मि बर्वे के जाति प्रमाण पत्र का एक मुद्दा हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच द्वारा तय किया गया था। हालांकि, पिछले हफ्ते राज्य सरकार ने इनकी जांच के लिए नया आदेश जारी किया था। साथ ही पिछले हफ्ते जिला जाति पंजीयन समिति ने भी बर्वे को नोटिस जारी किया था।

कमेटी ने उन्हें महज 24 घंटे में अपना जवाब पेश करने का आदेश दिया। यह प्राकृतिक न्याय के नियमों के विरुद्ध है. इतना ही नहीं, समिति ने उनका जाति वैधता प्रमाणपत्र भी तत्काल रद्द कर दिया. रश्मि बर्वे ने अपने वकील समीर सोनावणे के जरिए हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि यह सारी प्रक्रिया राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है और यह गैरकानूनी है. गुरुवार को याचिकाकर्ताओं की ओर से इस पर तत्काल सुनवाई की कोशिश की गई. हालांकि, कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि मामले की आज सुनवाई की कोई जल्दी नहीं है।