logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

जो लोग मतदान नहीं करते, उनकी सुविधाएं बंद कर देनी चाहिए: नाना पटोले


भंडारा: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा है कि जो लोग मतदान नहीं करते, प्रशासन की तरफ से ऐसे लोगों की सुविधा बंद कर देनी चाहिए. पटोले ने कहा, “चुनाव को लेकर कहा जाता है कि लोगों का वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। केंद्र सरकार को कानून बनाना चाहिए. कई देशों में 100 फीसदी वोटिंग होती है और जो लोग वोट देने नहीं जाते सरकार द्वारा उनकी सुविधाएं बंद कर दी जाती हैं। ऐसा कानून है।कई देशों में ऐसा कानून है, ऐसा ही कायदा यहां भी होने चाहिए।  

वहीं, ‘एक वन नेशन वन इलेक्शन’ पर नाना पटोले ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त को ऐतिहासिक लाल किले से भाषण दिया था कि हम देश में एक देश एक चुनाव लागू करेंगे। लेकिन हमने देखा कि 15 अगस्त के बाद देश में चार राज्यों में चुनाव हुए। ऐसी स्थिति है कि चारों राज्य के चुनाव एकदम एकसाथ नहीं कर सकते। 

नाना पटोले ने कहा, “वर्तमान समय में देश की मूल समस्या किसानों की समस्या और बेरोजगारी है। कृषि उपज का कोई दाम नहीं है, उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है, बेरोजगारी व्याप्त है और विकास के नाम पर भ्रष्टाचार है।”