logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

अकोला में शिंदे सेना के भीतर गुटबाजी; कार्यकर्ताओं से असहमति पर 'पाइप हमारी और सिर तुम्हारा', पूर्व जिला प्रमुख की सीधी चेतावनी


अकोला: अकोला में शिंदे की शिवसेना के भीतर गुटबाजी स्पष्ट नजर आ रही है। चार जिला प्रमुखों वाली शिवसेना शिंदे गुट के दो जिला प्रमुख पूर्व विधायक गोपीकिशन बाजोरिया के खिलाफ उतर आए हैं। फिलहाल शिवसेना में दो जिला प्रमुखों के खिलाफ दो जिला प्रमुखों के बीच जंग चलती नजर आ रही है।

शुक्रवार को शिवसेना के जिला प्रमुख नवले गुट द्वारा अकोला के जिला परिषद कर्मचारी भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिवसेना शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता गोपीकिशन बाजोरिया के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। इस बैठक में पदाधिकारियों ने बाजोरिया को हटाने की मांग की। साथ ही बाजोरिया पर एकनाथ शिंदे के सीएम कार्यकाल में कामों के लिए मिली निधि हड़पने का भी आरोप लगाया गया है।

इस बीच, शिवसेना के भीतर माहौल काफी गरमा गया है। जिला प्रमुख अश्विन नवले ने सीधी चेतावनी दी है कि स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान संपर्क प्रमुखों ने कार्यकर्ताओं से कोई मतभेद किया तो 'पाइप हमारी और सिर तुम्हारा' होगा।