logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

धोत्रे पर दिए बयान पर फडणवीस ने पटोले को घेरा, बयान को बताया असंवेदनशीलता का नीचतम स्तर


अकोला: सांसद संजय धोत्रे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के दिए बयान पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमला बोला है। पाटोले के बयान को असंवेदनशीलता की नीचता बताते हुए फडणवीस ने कहा कि, एक तरफ जहां कांग्रेस न्याय की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ उसके नेता एक सांसद के मौत की कामना करते हैं। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने पटोले से बयान पर माफी की मांग की है। 

उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि, जहाँ एक ओर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में न्याय पत्र जारी करती है, वही उनके महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले भरी सभा में एक सांसद की मृत्यु की कामना करते है? यह असंवेदनशीलता का नीचतम स्तर है। महाराष्ट्र की यह संस्कृति नहीं की हम विरोधियों की मृत्यु की कामना करे। इसी के साथ फडणवीस ने पटोले से महाराष्ट्र और अकोला के जनता की तुरंत माफी मांगने की मांग की। 

क्या कहा था पटोले ने?

कांग्रेस उम्मीदवार अभय पाटिल के नामांकन सभा में शामिल होने नाना पटोले अकोला पहुंचे थे। जहां एक सभा को संबोधित संबोधित करते हुए अकोला के मौजूदा सांसद संजय धोत्रे का  उल्लेख करते हुए कहा कि, यहां के सांसद अभी वेंटीलेटर है। लेकिन कभी भी उनका वेंटिलेटर निकाला जा सकता है।