logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

ट्रैफिक पुलिस को टारगेट देकर नागरिकों को लूट रही फडणवीस सरकार, नाना पटोले ने लगाया बड़ा आरोप


भंडारा: कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने फडणवीस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। नाना ने कहा कि, जनता को लूटने के लिए चालान करने के पुलिस अधिकरियों को टारगेट दिया है। यही नहीं नाना ने सबूत के तौर पर बातचीत के स्क्रीनशार्ट भी पेश किये। 

कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने विधानसभा में फडणवीस सरकार पर सीधा हमला बोला है। उनका आरोप है कि सरकार पुलिस को कार्रवाई का टारगेट देकर आम जनता से वसूली कर रही है। पटोले का कहना है कि सरकार अपनी तिजोरी भरने के लिए गरीबों की जेब काटने का काम कर रही है।

सबसे बड़ा खुलासा करते हुए नाना पटोले ने पुलिस अधिकारियों की व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट भी पेश किए। इन स्क्रीनशॉट्स में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चालान की संख्या बढ़ाने और तय टारगेट पूरा करने के साफ निर्देश दिखाई दे रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई सरकार राजस्व बढ़ाने के नाम पर जनता से लूट कर रही है, या फिर यह विपक्ष का महज राजनीतिक आरोप है? हालांकि, इस खुलासे ने महाराष्ट्र की सियासत में जबरदस्त हलचल मचा दी है।