logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार; बोले– ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, मोदी सरकार मजबूत और स्थिर


नागपुर: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के केंद्र सरकार (Modi Government) एक साल में गिरने के दावे पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” जैसा है, जिसमें जमीनी हकीकत का कोई आधार नहीं है। फडणवीस रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में कहा था कि आर्थिक अस्थिरता के कारण मोदी सरकार एक साल के भीतर गिर सकती है। इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कुछ लोगों को काल्पनिक दुनिया में रहने की आदत हो गई है, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र की मोदी सरकार मजबूत है और अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगी।

नागपुर के गोंडखैरी में ‘गोदाम लॉजिस्टिक पार्क’ के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास का रोडमैप भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष सरकार गिरने के सपने देख रहा है, वहीं महायुति सरकार देश और राज्य में विकास की नई गाथा लिख रही है।