logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच फडणवीस ने आरएसएस पदाधिकारियों से की मुलाकात


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार सुबह आरएसएस के मुख्यालय पहुंचे. यहाँ उनकी संघ नेताओं से कुछ ख़ास मुद्दों पर चर्चा भी हुई है. हालांकि चर्चा किस मुद्दे पर और किसके साथ हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

शनिवार सुबह फडणवीस रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर गए थे, जहां उन्होंने आरएसएस पदाधिकारियों से मुलाकात की. यहाँ उनकी संघ के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा होने की बात कही जा रही है. फडणवीस की आरएसएस में विजिट को उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जोड़कर देखा जा रहा है. 

फडणवीस बाद में नागपुर में भाजपा के एक सम्मेलन में भी भाग लेने वाले हैं. शुक्रवार को उन्होंने भाजपा के शीर्ष पद पर अपने संभावित आरोहण की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी चर्चाएं मीडिया द्वारा शुरू की गई और फैलाई गई हैं.