logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

फडणवीस ने पेश किया बजट, अब पीएम सम्मान निधि के तर्ज पर राज्य सरकार भी किसानों को देगी 6000 रूपये


मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadanvis) का पहला बजट आज पेश कर दिया है। इस बजट में सरकार ने किसानों के लिए तिजोरी खोल दी है। सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी छत्रपती शिवाजी महाराज किसान योजना शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इसी के तहत अब राज्य सरकार भी किसानों को हर साल छह हजार रूपये देगी। सरकार ने इसके लिए 6900 करोड़ रूपये का आवंटन किया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के करीब 1,15 करोड़ किसानो को सीधा फायदा होगा। 

ज्ञात हो कि, वर्तमान में केंद्र सरकार हर साल किसानों को सीधे उनके खातों में छह हजार साल का देती है। यह रकम सीधे किसानों के खातों में पहुँचती है। वहीं राज्य सरकार के निर्णय के बाद अब राज्य के किसानों को हर साल 12 हजार रूपये मिलेंगे। 

फसल बिमा की रकम भरेगी सरकार 

इसी के साथ राज्य सरकार ने फसल बिमा पर भी बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य सरकार ने किसानों द्वारा फसल बीमा के लिए जो रकम भरी जाती है वह अब सरकार द्वारा भरने का निर्णय लिया है। यानी अब किसानों को फसल बिमा की रकम भरना नहीं पड़ेगा। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने इस दौरान यह भी ऐलान किया कि, किसान एक रूपये देकर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।