logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

राहुल के दावे पर फडणवीस का पलटवार, कहा- कांग्रेस विधायकों की सीट पर भी बढे मतदाता; साथियो से कर लेते संवाद तो नहीं होता इतना बुरा हाल


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में धांधली के लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने जवाब दिया है। अपने जवाब में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए  "झूठ बोले कौवा कांटे,काले कौए से डरिये"  कहावत का जिक्र करते हुए फडणवीस ने राहुल गांधी के आरोपों को निरर्थक करार दिया है।

राहुल गाँधी ने दावा किया था कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट पर चुनाव से पूर्व पांच महीने में आठ प्रतिशत मतदाता बढ़ गए थे। और कई अज्ञात लोगों ने मतदान किया इसकी जानकारी खुद बीएलओ ने दी है।

राहुल गाँधी के इस आरोप का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि, "गाँधी की महाराष्ट्र में हार की पीड़ा दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए वो हवा में तीर चला रहे है।" सीएम ने राहुल गाँधी को जवाब देते हुए कहा कि, "महाराष्ट्र की 25 सीटों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच करीब 8 प्रतिशत मतदाता बढे है। मेरी खुद की दक्षिण-पश्चिम सीट के बगल की पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट में और उत्तर नागपुर सीट पर 7 प्रतिशत मतदाता बढे यहाँ कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत हुई है।

इन दोनों सीटों के अलावा कई अन्य सीटों का भी आंकड़ा सामने लेकर फडणवीस ने राहुल गाँधी को जवाब दिया। फडणवीस ने राहुल गांधी को इस तरह का ट्वीट करने से पहले अपनी पार्टी के नेताओ से संवाद करने की भी सलाह दी।