logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शरद पवार के कहने पर लगाया गया गृह मंत्रालय पर झूठा आरोप, माफी मांगे अनिल देशमुख: आशीष देशमुख


नागपुर: भाजपा महाराष्ट्र ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी आशीष देशमुख ने अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने शरद पवार के कहने पर गृह मंत्रालय पर झूठा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख को मराठा समाज से माफी मांगनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि शरद पवार के राजनीति की नीव हिल चुकी है. उनके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई है और वह मराठा आरक्षण की आड़ में अपनी राजनीति बचाना चाहते हैं.

देशमुख ने कहा, “अनिल देशमुख से मेरे पुराने संबंध है. मेरे घर में पिन भी गिरे तो उन्हें पता चलता है और उनके घर में फोन आता है तो मुझे पता चलता है. शरद पवार ने ही अनिल देशमुख से गृह मंत्रालय पर लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाने को कहा था. ऐसे ही उन्होंने अपने गांव बारामती में एक अज्ञात व्यक्ति को अजित पवार सरकार से बाहर जा रहे हैं ऐसी खबर फैलाने को कहा था.”

आशीष देशमुख ने कहा, “अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस से अधिकतर विधायक और सांसद लेकर बाहर चले गए जिससे उनका पक्ष जीर्ण हो गया है और उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है. इसलिए वह मराठा आरक्षण की आड़ लेकर राजनीति करना चाहते हैं.”