logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में चला एफडीए का हंटर, नियमों के उल्लंघन को लेकर तीन रेस्टोरेंट का लाइसेंस किया रद्द


नागपुर: खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त के रूप में तुकाराम मुंढे की नियुक्ति के बाद से ही पूरे महाराष्ट्र में मिलावटखोरों और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उपराजधानी नागपुर में एफडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के उल्लंघन के आरोप में हजारीपहाड़ स्थित याराना होटल, फेटरी स्थित द हट और फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित इंडियन तंदूर के फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। 

प्रशासन के अनुसार, इन तीनों प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पाए गए थे। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तीनों होटलों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की। एक साथ तीन प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट्स पर हुई इस कार्रवाई से होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एफडीए ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।