logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच चल रही 15 सीटों पर लड़ाई: प्रकाश आंबेडकर


भंडारा: वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर भंडारा के साकोली में आयोजित आदिवासी बहुजन अधिकार महासभा में शामिल हुए. आंबेडकर ने यहां अपने भाषण में कहा कि महाविकास अघाड़ी में अभी सीटों को लेकर लड़ाई चल रही है.    

आंबेडकर ने कहा, “कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना के बीच 15 सीटों को लेकर खींचतान जारी है और चार दिनों से मौजूदा अखबारों और टीवी पर सुर्खियों में है. वंचित बहुजन अघाड़ी कितनी सीटें मांग रही है? महाविकास अघाड़ी छोड़ने को लेकर चर्चा चल रही है और अभी भी हमने महाविकास अघाड़ी छोड़ने का फैसला नहीं किया है. कांग्रेस एनसीपी शिवसेना की लड़ाई खत्म होने के बाद हमारी चर्चा कब शुरू होगी.”

सिंचाई घोटाला 

प्रकाश आंबेडकर ने भंडारा जिले में हुए 70 करोड़ के घोटाले पर बोलते हुए कहा कि नागपुर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि भंडारा जिले में हुए 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले के वक्त जल संसाधन मंत्री अजित पवार ही थे और इसके आरोपी अजित पवार के साथ बीजेपी ने सत्ता बनाई थी. प्रकाश आंबेडकर ने कहा है कि सरकार में बैठे आरआरएस को सत्ता से हटना होगा और उन्हें हटाए बिना जिले का विकास नहीं होगा. 

देखें वीडियो: