logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

 रामटेक के पास 128 एकड़ भूमि पर साकार होगा फिल्म सिटी, शेलार बोले- भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव शीघ्र ही जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा


नागपुर: विदर्भ (Vidarbha) में फिल्म निर्माण (Film Production) को बढ़ावा देने के लिए रामटेक (Ramtek) के पास एक फिल्म सिटी बनाया जायेगा। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने बताया कि फिल्म सिटी के लिए रामटेक के पास 128 एकड़ भूमि निश्चित की गई है। इस भूमि को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव अगले पंद्रह दिनों के भीतर जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही नागपुर जिले (Nagpur District) में फिल्म सिटी को सफल बनाने के लिए सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार ने जारी किया जीआर: आशीष जायसवाल

रामटेक में फिल्म सिटी को लेकर गतिविधियां तेज होने पर  स्थानीय विधायक एडवोकेट आशीष जायसवाल ने ख़ुशी जाहिर की है। आशीष जायसवाल ने इसे विदर्भ की प्रगति के लिए आवश्यक पहल बताते हुए कहा की पहले विदर्भ के कलाकारों को मुंबई जाकर संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए मध्य भारत में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, रामटेक में साइट को अब अंतिम रूप दे दिया गया है और इसका जीआर भी जारी कर दिया गया है।