logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला में मनोज जरांगे पाटिल के समर्थन में अन्न त्याग सत्याग्रह


अकोला: निर्भय बानो जन आंदोलन के गजानन हरणे ने मराठा आरक्षण के लिए जालना जिले के मनोज जरांगे पाटिल की भूख हड़ताल के समर्थन में अकोला कलेक्टोरेट के सामने अन्न त्याग सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है. इस आंदोलन को मराठा समुदाय के विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया है.

गजानन हरणे ने कहा कि अधिकांश मराठा, कुनबी समुदाय पूरी तरह से कृषि पर निर्भर हैं. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं. नौकरी नहीं है क्योंकि आरक्षण नहीं है. सरकार ने आरक्षण को लेकर मराठा समुदाय से वादाखिलाफी की. लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ.

इसी बीच 29 अक्टूबर से गजानन हर्णे ने अन्न त्याग सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया. समुदाय के सदस्यों ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए उनसे मुलाकात की.

डॉ. अभय पाटील, अशोक पाटोकर, अनंत गावंडे, अविनाश नाकत, प्रदीप खाड़े, सुनील जानोरकर, विजय बोरकर, बालू ढोले, प्रमोद धर्माले, अनिल वैराले ने सभागृह में जाकर आंदोलन का समर्थन किया है.