logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Saoner: महाराष्ट्र में पहली बार सरपंच को पद से हटाने के लिए हुआ मतदान! नागपुर जिले की वलनी ग्राम पंचायत में प्रशासक राज लागु


नागपुर: महाराष्ट्र में पहली बार सरपंच को पद से हटाने के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई. सावनेर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले वलनी ग्राम पंचायत में जिलाधिकारी विपीन इटनकर के आदेश से विशेष ग्रामसभा बुलाई गई थी. इस ग्रामसभा में ग्रामीणों ने सरपंच अरविंद गजभिये के खिलाफ मतदान किया. उन्हें लगभग 300 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. 

शुक्रवार 4 जुलाई को वलनी ग्राम पंचायत में मोहनिस सलुटे को प्रशासक नियुक्त किया गया है. वलनी ग्राम पंचायत के आम चुनाव में 18 दिसंबर 2023 को अरविंद गजभिये को सीधे जनता ने सरपंच चुना था लेकिन बाद में 17 में से 14 पंचायत सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. यह प्रस्ताव पास भी हो गया था. अरविंद गजभिये को जनता ने सीधे चुना था, इसलिए पंचायत कानून के अनुसार जिलाधिकारी विपीन इटनकर ने उस प्रस्ताव पर रोक लगाकर विशेष ग्रामसभा बुलाई और जनता से सीधा मतदान करवाने का आदेश दिया. 

जिलाधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार 27 जून को दोपहर 12 बजे जिला परिषद की उच्च प्राथमिक शाला के मैदान में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया. यह सभा गट विकास अधिकारी मनोजकुमार हिरुलकर की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सरपंच के पक्ष और विरोध में खड़े ग्रामीणों को बैठाया गया और उन्हें मतदान की पर्चियाँ दी गईं. सरपंच अरविंद गजभिये के पक्ष में 385 वोट पड़े, जबकि विरोध में 685 वोट पड़े. इस प्रकार लगभग 300 वोटों से सरपंच अरविंद गजभिये के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया. 

इस दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया था. इस चुनाव के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई थी ग्राम पंचायत के कार्यालय में चारों ओर मंडप डाला हुआ था तथा पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया था जिसमें जिसमें डिवायएसपी, पांच वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और कमांडो की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई. 

वलनी ग्राम पंचायत नगर पंचायत के दर्जे की होने से यहां के क्षेत्र के अनेक राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने इस चुनाव में अपनी उपस्थित दिखायी थी. नागपुर के उप जिला अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे. गांव में यह एक प्रकार की विशेष चुनाव प्रक्रिया देखने को मिली जिसमें महिला पुरुष और एवं अन्य नागरिकों ने पूरी तरह से भाग लिया.