logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हिंगणा विधानसभा क्षेत्र से शरद पवार गुट की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष उज्ज्वला बोढ़ारे भाजपा में हुई शामिल, बावनकुले की मौजूदगी में हुआ पार्टी में प्रवेश


नागपुर: हिंगणा विधानसभा क्षेत्र से शरद पवार गुट की महिला नेता और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष उज्ज्वला बोढ़ारे शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान बावनकुले ने हिंगणा क्षेत्र से विधायक समीर मेघे नेतृत्व में बोधारे ने पार्टी में प्रवेश किया है। बावनकुले ने कहा कि 18 सरपंच और 90 ग्राम पंचायत सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने समीर मेघे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है। बावनकुले ने कहा कि नागपुर जिले के लिए यह अच्छी बात है कि उज्जवला बोढ़ारे जैसा एक सक्षम नेतृत्व भाजपा में आ गया है।   

भाजपा में एक पूर्व पार्षद, ग्राम पंचायत सदस्य और पूर्व जिला परिषद सदस्य शामिल हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप हिंगणा विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी की पूरी तरह से हार होने की बात मानी जा रही है। इस पार्टी प्रवेश को पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता रमेश बंग, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुनील केदार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के कोराडी स्थित निवास पर सभी ने पार्टी में प्रवेश लिया। इस अवसर पर हिंगणा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मेघे उपस्थित रहे। 

कौन हैं बोढ़ारे?

उज्ज्वला बोढ़ारे एनसीपी की ओर से दो बार हिंगणा तहसील से जिला परिषद सदस्य चुनी गईं। एनसीपी ने उन्हें महिला एवं बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष भी बनाया था। राजनीति में उन्हें एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री रमेश बंग के गुट के सदस्य के रूप में जाना जाता था। वह हिंगणा निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक थीं। लेकिन सही समय पर वरिष्ठ रमेश बंग मैदान में उतर आए। इससे भाजपा के फावले और बोढ़ारे का मनोबल समाप्त हो गया। जिसके चलते वह नाराज थी। इस आक्रोश को समझते हुए भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। भाजपा इस निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी से प्रमुख नेताओं को लाकर अकेले दम पर सत्ता हासिल करने की कोशिश में है।