logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: पूर्व मंत्री बड़ोले ने भाजपा छोड़ने की खबर को बताया अफवाह, कहा - बीजेपी में हूं और रहूंगा


भंडारा: एक निजी समाचार पत्र ने आज सुबह खबर छापी कि पूर्व सामाजिक न्याय और विशेष सहायता मंत्री राजकुमार बडोले ने अजीत पवार के गुट में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने मीडिया से बातचीत में इस बात को महज अफवाह बताया है। 

पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने कहा, “मैंने अपनी राजनीति की भारतीय जनता पार्टी से की है और मैं भारतीय जनता पार्टी में ही रहूंगा। ये खबर सिर्फ अफवाह है।”  

इसके साथ ही पूर्व मंत्री बडोले ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अर्जुनी मोरगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी।