logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

पालक मंत्री दिलीप वलसे पाटिल बुलढाणा जिले के दो दिवसीय दौरे पर


बुलढाणा: राज्य के सहकारिता मंत्री और जिले के पालक मंत्री दिलीप वलसे पाटिल आज से दो दिनों के लिए बुलढाणा जिले के दौरे पर हैं। पालक मंत्री दिलीप वलसे पाटिल गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर से महाराष्ट्र समृद्धि राजमार्ग पर बुलढाणा सरकारी रेस्ट हाउस पहुंचे हैं।

आज जिलाधिकारी कार्यालय में आपातकालीन पेयजल निर्धारण एवं सूखा प्रबंधन, जल जीवन मिशन, एमजीपी के तहत कार्य की प्रगति एवं जल की कमी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है।

बैठक में कृषि, तांडवस्ती योजना, रमाई घरकुल (शहरी एवं ग्रामीण) योजना की समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा सिंदखेड़ाराजा, लोनार और शेगांव विकास योजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक, जिला खेल परिसर समिति की समीक्षा की जाएगी। जिला सतर्कता समिति एवं शहीद स्मारक की समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद रात्रि विश्राम सरकारी विश्राम गृह में होगा।