logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Futala Musical Fountain: रख रखाव के लिए नई कंपनी का होगा गठन, महामेट्रो का होगा नियंत्रण


नागपुर: फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन को लेकर नागपुरवासियों में बेहद उत्साह है। नागरिक जल्द से जल्द इसे शुरू करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, नागरिको का इंतजार बढ़ता जारहा है। रख रखाव के आभाव में फाउंटेन के तारों को कीड़ो ने काट लिया, जिसके कारण पूरी वायरिंग ख़राब हो गई। वहीं इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए इसके मरम्मत का काम महा मेट्रो को सौंपने का निर्णय लिया। 

फाउंटेन के रख रखाव के लिए एक स्पेशल पर्पस व्हीकल के तहत कंपनी का गठन किया जायेगा। इस कंपनी में नागपुर सुधार प्रन्यास,नागपूर महानगर पालिका, पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय, नागपुर मेट्रो पोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी, सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के अधिकारी बोर्ड मेंबर होंगे। जबकि कंपनी का नियंत्रण महा मेट्रो के पास रहेगा। मेट्रो और नागपुर सुधार प्रन्यास के अधिकारियों के मुताबिक इस कम्पनी को गठित किये जाने को लेकर चर्चा शुरू है।

जोरो-शोरो से फुटला फाउंटेन का ट्रायल होने के बाद अब यह पूरी तरह से बंद पड़ा है। फाउंटेन के दीदार के लिए बनाई गयी गैलरी धूल फांक रही है। जबकि जो पौधे लगाए गए थे वो सूख चुके है। एन आय टी के अधिकारियों के मुताबिक फाउंटेन को दुरुस्त करने का काम जल्द ही शुरू हो जायेगा। इसके ठीक हो जाने के बाद फाउंटेन,पार्किंग प्लाजा, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स समेत सभी चीजों का आर्थिक नियंत्रण मेट्रो के पास रहेगा। जिसके मुनाफे में अन्य शेयरहोल्डर्स की भागेदारी रहेगी।