logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ओल्ड भंडारा रोड निर्माण की देरी पर गडकरी ने अधिकरियों की लगाई क्लास, कहा- देश की सड़कें बनाई पर अपने शहर की एक सड़क नहीं बना पा रहा


नागपुर: ओल्ड भंडारा रोड के निर्माण में हो रही  देरी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मैं पुरे देश की सड़कें बना रहा हूँ, लेकिन अपने शहर की एक सड़क नहीं बना पा रहा हूँ। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने मनपा मुख्यालय में शहर में शुरू विविध कामों की समीक्षा की। जहां उन्होंने यह बात कही। यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सड़क निर्माण में आरही तामम दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने का आदेश भी दिया। 

उपराजधानी नागपुर में विभिन्न प्रोजेक्ट का काम शुरू है। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भी हैं। इन कामों की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को नागपुर मनपा के सिविल लाइन्स स्थिति मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में नागपुर जिलाधिकारी विपिन इटनकर, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, एनआईटी चेयरमैन संजय मीणा, महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम के एमडी बृजेश दीक्षित, विधायक प्रवीण दटके, संदीप जोशी, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से ओल्ड भंडारा रोड से की। केंद्रीय मंत्री ने सड़क निर्माण में हो रही देरी सहित अधिकारीयों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पिछले 12 साल से यह मामला लंबित है। इस दौरान पांच जिलाधिकारी और सात मनपा आयुक्त बदल गए लेकिन यह सड़क नहीं बन पाई है। अब ऐसा लगता है इसके निर्माण में हो रही देरी को लेकर गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजना पड़ेगा। यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने निराशा जताते हुए आगे कहा कि, मैं पूरी देश देश की सड़क बना रहा हूँ, लेकिन अपने शहर की एक सड़क को अभी तक नहीं बना पाया हूँ। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में अधिकारियो को जल्द से जल्द सड़क निर्माण में आरही अड़चनों को दूर करने के आदेश दिया। 

ज्ञात हो कि, ओल्ड भंडारा रोड के चौड़ीकरण का मामला पिछले दो दशक से ज्यादा समय से लंबित है। कभी मुआवजा तो कभी अदालती कार्रवाई के कारण मामला लगातार खींचता जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिन लोगों की जमीने जा रही है, वह मुआवजा को लेकर संतुष्ट नहीं है।  इसको लेकर उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका लगाई है, जिसकी आखिरी सुनवाई जल्द होने वाली है। वहीं राज्य सहित केंद्र सरकार ने सड़क निर्माण के लिए अपने हिस्से के 400 करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि को काफी पहले ही मंजूरी दे दी है।