logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस की नामांकन रैली में ये क्या बोले गडकरी, कहा - जो 60 साल में ...


नागपुर: देवेंद्र फड़णवीस के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले नितिन गडकरी ने आयोजित एक सभा में कहा कि कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई, वह देवेंद्रजी ने महाराष्ट्र और नागपुर में कर दिखाया। 

गडकरी ने कहा, “देवेंद्र जी ने महाराष्ट्र में नागपुर के विकास को प्राथमिकता दी। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमें आजादी मिले 75 साल हो गए हैं। इसमें कांग्रेस को 60-65 साल तक राज करने का मौका मिला। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई, वह देवेंद्रजी ने महाराष्ट्र और नागपुर में कर दिखाया।”

गडकरी ने कहा, “आप सभी के आशीर्वाद से मैं नागपुर का सांसद चुना गया। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इन 10 वर्षों में नागपुर शहर में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का काम हुआ है।

उन्होंने कहा, “ये सारा विकास मेरे देवेन्द्र फड़णवीस या चन्द्रशेखर बावनकुले की वजह से नहीं हुआ है। नागपुर का ये विकास सामने बैठे आप लोगों की वजह से हुआ। अगर आपने आशीर्वाद नहीं दिया होता, ताकत नहीं दी होती तो हम ये तस्वीर नहीं बदल पाते।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “अब जब हमें आपका आशीर्वाद फिर से मिला है, तो नागपुर एक बार फिर देश का सुंदर, स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त शहर बन जाएगा। मिहान परियोजना में अब तक नागपुर, विदर्भ के 78 हजार भूमिपुत्रों को रोजगार मिला है। बाकी नेताओं को अपने बच्चों के टिकट की चिंता सता रही है। लेकिन हमें नागपुर के युवाओं के रोजगार की चिंता है।”