logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

पार्टी को अपने 70 दिन दें, राज्य में आपकी ही सत्ता आएगी: बावनकुले


अकोला: महज ढाई साल की अवधि में महायुति सरकार ने राज्य में किसानों और आम नागरिकों के लिए कई योजनाएं लागू कीं। इससे जरूरतमंद नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिला। यदि आप विधानसभा चुनाव के रणक्षेत्र में विजयी होना चाहते हैं तो पार्टी को अपने 70 दिन दीजिए। अकोला में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कार्यकर्ताओं से यह अपील की है। बावनकुले ने कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करते हुए कहा कि वे राज्य में तभी सत्ता में आएंगे जब वे चौबीसों घंटे काम करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले अकोला जिले की विधानसभावार समीक्षा के लिए आए थे। शहर के रिधोरा होटल में अकोला पूर्व और अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में बावनकुले ने पदाधिकारियों से बातचीत की और उनका मार्गदर्शन किया।

बावनकुले ने कहा, “पार्टी पदाधिकारी हों या कार्यकर्ता सभी आपसी मतभेद और मनमुटाव भुलाकर एकमत होकर काम करना होगा। चुनाव के दौरान बूथ प्रमुखों और अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाके में 25 घरों की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचकर उन्हें मतदान केंद्र तक लाने का निर्देश दिया. इस बैठक में सांसद अनुप धोत्रे, प्रदेश महासचिव विधायक रणधीर सावरकर सहित अन्य नेता उपस्थित थे। 

देखें वीडियो: