logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में हर तरफ खुदा, नाना पटोले बोले- सीमेंट की सड़कों पर हुआ भ्रष्टाचार


नागपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने एक बार फिर नागपुर शहर में सीमेंट की सड़कों के निर्माण में घोटाला करने का आरोप लगाया है। रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि, "महानगर पालिका के आधीन क्षेत्रों के अंदर को सीमेंट सड़क का निर्माण किया गया है उसमें बेहिंत्य भ्रष्टाचार किया गया है और कर भी रही है।"

सोमवार को कांग्रेस की तरफ से दीक्षाभूमि से विधानसभा तक मोर्चा निकाला जारहा है। इसी की जानकारी देते हुए उन्होंने यह बात कही। पटोले ने कहा, " इस मोर्चे में नागपुर जिले के कई मुद्दे रहने वाले हैं। कहा जाता है कि, देश और राज्य की सरकार यहाँ से ही चलाई जाती है। 23 सितंबर को जो बारिश हुई और उससे जो हाहाकार मचा। उस दौरान अगर अंबाझरी तालाब फुट जाता तो अनेक लोगों की मौत हो जाती।"

उन्होंने कहा, "यह जानते हुए भी यहाँ के सत्ताधारी यह इंतजार करते हुए बैठे दिखाई दिए की कब तालाब टूटेगा। उस समय आई बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा नागरिकों को नहीं मिला है। शहर के अंदर हर तरफ खोद के रखा हुआ है। यातायात की समस्या खड़ी हो गई है।"

सीमेंट की सड़क निर्माण में भ्रस्टाचर का आरोप लगते हुए पटोले ने कहा, "महानगर पालिका के आधीन क्षेत्रों के अंदर को सीमेंट सड़क का निर्माण किया गया है उसमें बेहिंत्य भ्रस्टाचर किया गया है और कर भी रही है।" आयोजित मोर्चे में इन तमाम मुद्दों को उठाया जाएगा।"