logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gold Rate Update: सोना ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार एक लाख के ऊपर गई कीमत


नागपुर: एक तरह सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को सोने की कीमत आखिरकार एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितता के बीच मुद्रा में मजबूती आने से 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपये के स्तर को पार कर गई। सोने की कीमत में 1,650 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन शाम होते-होते एक तोला सोने की कीमत एक लाख रुपये को पार कर गई। हालांकि, जीएसटी जोड़कर कीमत एक लाख के पार हुई है।

अखिल भारतीय सर्राफ संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोने की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में एक तोला सोने की कीमत एक लाख रुपये को पार कर गई है। राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें आखिरकार 1 लाख रुपये प्रति तोला के आंकड़े को पार कर गईं। दिल्ली सर्राफा बाजार में 21 अप्रैल 2025 को शाम 6.28 बजे तक 10 ग्राम सोने की कीमत आखिरकार 1 लाख 250 रुपये को पार कर गई है। न केवल दिल्ली बल्कि नागपुर में 24 कैरेट एक तोले की कीमत एक लाख को पार कर गई। वर्तमान में सोने पर तीन प्रतिशत जीएसटी लगता है। 

कल गिरावट थी, आज अचानक उछाल
99.9 फीसदी वाले सोने की कीमत इससे पहले सोमवार को 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (एक तोला) तक पहुंच गई थी। शुक्रवार को इसमें मामूली गिरावट आई और यह 20 रुपये घटकर 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि आज शाम को सोने की कीमत में अचानक उछाल आया और 

सोने की कीमत ऊंची
स्थानीय बाजार में 99.5 शुद्ध सोने का भाव सोमवार को 1,600 रुपए उछलकर 99,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (एक तोला) की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसमें मामूली गिरावट आई थी और यह 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन शाम को बाजार में अचानक उछाल आया यह एक लाख का आंकड़ा पार कर गया।