logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Govardhan Sharma Death: उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि, बोले- एक जननेता को खो दिया


अकोला: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व राज्य मंत्री गोवर्धन शर्मा का कैंसर के कारण शुक्रवार रात अकोला में निधन हो गया. राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शनिवार सुबह विधायक गोवर्धन शर्मा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। फडणवीस ने शोक जताते हुए कहा कि, “शर्मा लोगों के दुखों में निरंतर और सही मदद करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से मैंने एक वरिष्ठ सहयोगी और एक वफादार, मिशन-उन्मुख नेता खो दिया है।"

विधायक गोवर्धन शर्मा अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार चुनाव जीते थे। वह लगातार सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे थे. गोवर्धन शर्मा पिछले कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे। गंभीर हालत के चलते शुक्रवार रात 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

विधायक गोवर्धन शर्मा के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक फैल गया है। आज सुबह से उनका पार्थिव शरीर आलशी प्लॉट स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, वंचित बहुजन अघाड़ी नेता अंजलि अंबेडकर और कई गणमान्य लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है।