logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

"रद्दी बेंचकर सरकार ने कमाएं 2300 करोड़", लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जानकारी


नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में जवाब दिया। जहां पीएम ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। मोदी ने कहा, ‘‘हमारे देश का दुर्भाग्य देखिए, सरकार कैसे चलायी गयी और किसके लिए चलायी गयी।’’ जब मोदी ने अपने भाषण में यह बात कही तो विपक्षी बेंचों से नारे लगे कि आपकी सरकार अडानी चला रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें समझाया। इस पर मोदी ने तुरंत कहा कि जब तेज बुखार होता है तो कुछ लोग कुछ भी बकने लगते हैं। "लेकिन जब निराशा और आशाहीनता का माहौल होता है तब भी लोग बड़-बड़ करते हैं।"

पीएम मोदी ने कहा, "हमने जेएम पोर्टल के माध्यम से खरीद शुरू की, लेन-देन में पारदर्शिता लाई, जिससे सरकार को 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई। हमारे स्वच्छता अभियान का भी मजाक उड़ाया गया। लेकिन आज, मुझे खुशी है कि स्वच्छ भारत अभियान के कारण सरकार को देशभर के सरकारी दफ्तरों से निकले कचरे की बिक्री से 2,300 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। महात्मा गांधी कहते थे कि हम देश के ट्रस्टी हैं और उसी के अनुसार काम कर रहे हैं।" नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि, "स्वच्छता अभियान से निकले कचरे को बेचकर हमने देश के खजाने में 2,300 करोड़ रुपए जोड़े हैं।"


10 करोड़ फर्जी लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं: मोदी

मैं आज यह कहना चाहता हूं कि 10 करोड़ फर्जी लोग, जो पैदा ही नहीं हुए, सरकारी खजाने से विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा रहे थे। हमने "जो सही है वो किया जाना चाहिए" की नीति से इन 10 करोड़ नामों को हटाया और उन लोगों तक पहुंचने का अभियान चलाया जो वास्तविक लाभार्थी थे। जब इन 10 करोड़ फर्जी लोगों को हटाया गया तो पता चला कि 3 लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बच गए। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह पैसा किसके हाथ में गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि पैसा गलत हाथों में नहीं गया।