logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बफर ज़ोन में मौजूद जमीनों को किसानों से 50 हजार रूपये एकड़ रेट से किराये पर लेगी सरकार, बावनकुले बोले- बाघ और इंसान के संघर्ष रोकने में मिलेगी मदद


नागपुर: पूर्वी विदर्भ के कई जिले लगातार मानव और वन्यजीव संघर्ष का केंद्र बनता जा रहा है। बाघों से होते हमले और उसमें इंसानों की जाती जान ने सरकार के सामने बड़ी समस्या खड़ी की हुई है। इसी समस्या को समाप्त करने के लिए सरकार ने नई योजना लाई है। इसके तहत बफर जोन में मौजूद किसानों की जमीनों को सरकार किराये पर लेगी और वहां बांस और पेड़ लगाएगी। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि, सरकार इसको लेकर जल्द ही जीआर जारी करेगी।

बावनकुले ने कहा, "वन को लगती और बफर जोन में मौजूद जमीनों को हम किसानों से 50 हजार रूपये एकड़ के दाम पर किराये से लेंगे। यह काम मुख्यमंत्री सौर्य योजना के तहत किया जायेगा। वहां हम बम्बू, और घास के मैदान का निर्माण करेंगे। जिससे जो लोग बाघ के हमलों का शिकार हो जाते हैं। खेती के लिए किसान जंगल में जाते हैं और वहां उनपर बाघ हमला करते हैं। 

बावनकुले ने आगे कहा, "बफर जोन में मौजूद ये निजी जमीन सरकार किराये पर लेगी और भविष्य में उसपर घास के मैदान का निर्माण किया जाएगा। इससे एक तरफ जहाँ जंगल का क्षेत्र बढ़ेगा और वन्यजीव और मानव संघर्ष समाप्त होगा।" बावनकुले ने जल्द ही इसको लेकर जीआर निकालने की बात भी कही।