logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विदर्भ के छह जिलों को मिले पालकमंत्री; वर्धा सुधीर मुनगंटीवार तो चंद्रकांत दादा को अमरावती का पालकतत्व


नागपुर: बीते डेढ़ वर्ष से स्थाई पालकमंत्री के इंतजार में बैठे विदर्भ के छह जिलों को उनका स्थाई पालकमंत्री मिल गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले के पलकमंत्रियों की संशोधित सूची जारी कर दी है। जिसके तहत पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को वर्धा जिलें का पालकमंत्री बनाया गया है। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल को अमरावती का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसी के साथ अन्न और औषधि मामलों के मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम गोंदिया का प्रभार दिया है। 

जारी नई सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राधाकृष्ण विखे-पाटिल पाटिल को अकोला जिले के प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं विजयकुमार गावित को भंडारा, दिलीप वाल्से-पाटिल को बुलढाणा का पालकमंत्री बनाया गया है। ज्ञात हो कि, अभी तक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अकोला, अमरावती, वर्धा और भंडारा जिले के पालकमंत्री मंत्री थे। 

लगातर उठाई जा रहे थे सवाल 

देवेंद्र फडणवीस को छह-छह जिले का प्रभार देने सहित मंत्रियों को एक से ज्यादा जिलों का पालकमंत्री बनाए जाने को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलवार था। वहीं प्रहार जैसे साथी दल भी इसको लेकर सवाल उठा रहे थे और मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द जिले के स्थाई पालकमंत्री के नाम की घोषणा करने की मांग कर रहे थे। मंत्रियों के पास एक से ज्यादा जिलों का प्रभार होने के कारण विकास के काम ठीक से नहीं होने की बात कह रहे थे। 

देखें नई सूची:

  • अकोला- राधाकृष्ण विखे-पाटिल
  • अमरावती- चंद्रकांत पाटिल
  • भंडारा - विजयकुमार गावित 
  • बुलढाणा - दिलीप वाल्से-पाटिल
  • गोंदिया - धर्मराव बाबा अत्राम
  • वर्धा-सुधीर मुनगंटीवार