logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

नागपुर दंगे के मद्देनजर अकोला जिले के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन सतर्क


अकोला: नागपुर में हुए दंगे का असर अन्य जिलों में न हो इसे देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है

अकोला में भी हरिहर पेठ, पोला चौक, भांडपुरा और अकोटफैल जैसे अति संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात पर काबू रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RCP), राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) और दंगा नियंत्रण दल को तैनात किया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, ये इलाके पहले भी दंगों की चपेट में आ चुके हैं, इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।