logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

सांसद अनूप धोत्रे को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, लोकसभा में हुई जीत को मिली चुनौती


अकोला: अकोला के बीजेपी सांसद अनूप धोत्रे को बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट के इस नोटिस से सीधे तौर पर उनके सांसद पद को बड़ी चुनौती मिली है।

वंचित बहुजन अघाड़ी कार्यकर्ता गोपाल चव्हाण ने लोकसभा के लिए अनूप धोत्रे की जीत को चुनौती दी है। कोर्ट ने इस नोटिस का जवाब 2 जनवरी तक देने का भी निर्देश दिया है।

दायर याचिका में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट आचरण में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सांसद अनूप धोत्रे को अयोग्य घोषित किए जाने की मांग की गई है। 

वंचित कार्यकर्ता गोपाल चव्हाण ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान खर्च की सीमा 95 लाख थी. अनूप धोत्रे ने 1 करोड़ 24 लाख 60 हजार 590 रुपये के विज्ञापन प्रकाशित किये हैं.

इतना ही नहीं चव्हाण ने यह भी आरोप लगाया है कि धोत्रे ने इस खर्च को छुपाया है.