logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में नहीं थम रहे हिट एंड रन के मामले, फिर महिला कार चालक ने तीन दोपहिया को मारी टक्कर; एक गंभीर


नागपुर: शहर में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रामझूला से जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को फिर एक महिला ने लापरवाही से कार चलते हुए तीन दोपहिया को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज केलिए अपस्ताल में भर्ती कराया गया है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय महिला फ़ोन पर बात कर रही थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर चार बजे एक महिला हुंडई क्रेटा कार क्रमांक MH31FU1821को चलाते हुए गिट्टीखदान चौक से जा रही थी। कार चलते से समय महिला फ़ोन पर भी बात कर रही थी। इसी दौरान महिला का कार से नियंत्रण छूट गया और उसने तीन दोपहिया को टक्कर मारते हुए सामने मौजूद पेड़ से जा टकराई। 

इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक को गंभीर चोट लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।