logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े थे कितने नक्सल संगठन फ्रंट? देवेंद्र फडणवीस बोले - मेरे पास सारे रिकॉर्ड


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अपने भाषण में उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े नक्सल फ्रंटल संगठनों के बारे आकड़े पेश कर सबको चौंका दिया।  

फडणवीस ने कहा, “15 नवंबर 2024 को काठमांडू में एक बैठक हुई थी। इसमें भारत जोड़ो के कुछ लोग शामिल हुए थे। मेरे पास इसके सारे रिकॉर्ड हैं। भारत जोड़ो के 180 अलग-अलग संगठन हैं। इनमें से 40 संगठनों ने चुनाव के दौरान भारत जोड़ो के लिए कार्यक्रम आयोजित किए और पर्चे प्रकाशित किए। 48 संगठनों को पहले फ्रंटल संगठन के रूप में नामित किया गया है। तत्कालीन गृह मंत्री आरआर पाटिल ने इसका उल्लेख किया था।”

फडणवीस ने कहा, “18 फरवरी 2014 को मनमोहन सिंह सरकार के दौरान केंद्र सरकार ने लोकसभा में 72 फ्रंटल संगठनों का उल्लेख किया था, जिनमें से 7 संगठन आपके भारत जोड़ो के हैं। जिन 13 संगठनों के नाम एंटी नक्सल ऑपरेशन ने लिए थे, वे भारत जोड़ो से जुड़े हैं।”