logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

मैं बीजेपी कार्यकर्ता, भाजपा के प्रति रहूंगा वफादार: सांसद रामदास तडस


वर्धा: इस समय हर तरफ लोकसभा की रणनीति पर चर्चा हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने महाराष्ट्र में 45 से ज्यादा सीटें जीतने की रणनीति भी बनाई है. वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि महाराष्ट्र से बीजेपी के पांच से ज्यादा नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा. 

इस बीच खबर है कि वर्धा से सांसद रामदास तड़स का टिकट काटा जाएगा और यहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुडे को लोकसभा के मैदान में उतारा जाएगा. 

हालांकि, वर्धा के सांसद रामदास तडस ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि हम पद के लिए नहीं बल्कि भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. सांसद रामदास तड़स ने जवाब दिया है कि अगर उन्हें टिकट मिलता है तो भी वह बीजेपी के साथ रहेंगे और काम करेंगे.

वर्धा के पवनार में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई करते समय सांसद रामदास तडस ने उनसे पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही.