logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

"अगर किसमत में है तो जरूर बनूंगा सीएम", चुनाव के पहले नाना पटोले ने दिया बड़ा बयान


भंडारा: विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर महाविकास अघाड़ी में मैं-मैं का दौर जारी है। शिवसेना, कांग्रेस हो या एनसीपी शरद पवार सभी मुख्यमंत्री पर अपना दावा कर रहे हैं। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम को लेकर हो रही है। वह है नाना पटोले की। नाना समर्थक अपने नेता को अगला मुख्यमंत्री बता रहे हैं। वहीं विपक्ष भी इसपर हमलावर है। इसी बीच नाना ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम पद को लेकर पूछे सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, "अगर किसमत में है तो जरूर बनूंगा सीएम।"

दरअसल, पिछले दिनों एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने नाना पटोले पर हमला बोला। पटेल ने कहा कि, "एक नेता खुद को भावी मुख्यमंत्री समझ रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि, भावी मुख्यमंत्री भावी ही रहेंगे।" एनसीपी नेता के बयान पर नाना ने पलटवार किया है। गुरुवार को भंडारा में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने पटेल को आड़े हाथ लिया। 

पटोले ने कहा, "मुझे विधायक नहीं बनने दिया गया, मैं विधायक बन गया. मुझे सांसद नहीं बनने दिया गया, मैं सांसद बन गया। मैं विधानसभा अध्यक्ष बना यही नहीं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष भी बना। अगर किस्मत में रहा तो मुख्यमंत्री भी बनूँगा।"