logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आईआईएम नागपुर में मुख्यमंत्री फडणवीस ने दो मेगावाट सोलर प्लांट की रखी आधारशिला


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को नागपुर आईआईएम परिसर में दो मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी। यह प्रोजेक्ट IIM नागपुर को 'नेट जीरो कैंपस' बना देगा।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने 2030 तक राज्य में कुल ऊर्जा उत्पादन का 52 प्रतिशत गैर- पारंपरिक स्रोतों से पैदा करने का लक्ष्य रखा। इस अवसर पर उन्होंने आईआईएम परिसर में गोल्फ अकादमी की आधारशिला का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री फड़णवीस ने पुणे में जल्द खुलने वाले आईआईएम का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले परियोजनाएं पहले पुणे में शुरू होती थीं और फिर नागपुर में आती थीं। लेकिन अब यह क्रम बदल गया है, उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि पहले नागपुर और फिर पुणे का नंबर आ रहा है.

2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री के रूप में फड़नवीस के कार्यकाल के दौरान, नागपुर में मेट्रो, आईआईएम, एम्स, ट्रिपल आईटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान शुरू किए गए।