logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मराठा आरक्षण को लेकर आज अहम बैठक, मनोज जरांगे पाटिल भी आमंत्रित


मुंबई: जालना जिले में मराठा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद राज्य में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर आज महाराष्ट्र में कई जगहों पर बंद बुलाया गया है. इन सबके बीच आज सह्याद्रि गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में कैबिनेट उपसमिति की अहम बैठक होगी. इस बैठक में राज्य सरकार की ओर से मनोज जरांगे को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.

सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिश की गई. हालाँकि, वह भी बेनतीजा रहा है. इसलिए कैबिनेट सब कमेटी की बैठक बुलाई गई है. संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में मराठा आरक्षण का समाधान निकल जाएगा.

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जारांगे पाटिल ने अनशन शुरू कर दिया है. इस बीच पुलिस लाठीचार्ज में प्रदर्शनकारी घायल हो गये. इसलिए आंदोलन को प्रदेश भर से समर्थन मिला है. इसी पृष्ठभूमि में राज्य सरकार की ओर से मनोज जरांगे को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है.

साथ ही इस बैठक में मराठवाड़ा संभागीय आयुक्त, छत्रपति संभाजी नगर, हिंगोली, परभणी, अहमद नगर, जालना, नांदेड़, लातूर, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक भी भाग लेंगे. बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी.