logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती में कांग्रेस पार्टी ने कलेक्टर कार्यालय के सामने ईडी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, नेतृत्व को बदनाम करने का लगाया आरोप


अमरावती: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ दायर आरोपपत्र के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को अमरावती जिला अधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सांसद बलवंत वानखड़े के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में जोरदार नारे लगाए गए। सांसद वानखड़े ने आरोप लगाया कि पिछले 12-13 वर्षों से इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, फिर भी राजनीतिक कारणों से कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी का उपयोग करके हमारे नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की ओर से जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।