logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की गर्मी नहीं सह पाए कांग्रेस के नेता, पांच किलोमीटर लंबी शांति यात्रा को 500 मीटर में किया समाप्त


नागपुर: 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को उपराजधानी में सद्भावना शांति रैली का आयोजन किया। इस रैली का मुख्या मकसद लोगों में शांति और भाई चारे को बनाये रखना का सन्देश देना था। रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस हषवर्धन सपकाल सहित तमाम बड़े नेता, सांसद और विधायक पहुंचे। हालांकि, ये नेता नागपुर की गर्मी झेल नहीं पाए और पांच किलोमीटर लंबी यात्रा को 500 मीटर में ही समाप्त कर दिया। रैली का समय घटाने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, विदर्भ में रहने वाले नेता क्या अब विदर्भ की गर्मी तक नहीं झेल सकते हैं?

रैली की शुरुआत सुबह 9:30 बजे महल परिसर के गाँधी गेट से प्रस्तावित थी। जो कोतवाली पुलिस स्टेशन, बड़कास चौक, चिटनिस पार्क, देवडिया भवन, भालदारपुरा चौक, गंजपेठ से होते हुए शुक्रवारी तालाब स्थित राजवाड़ा पैलेस पर समाप्त होने थी। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह नौ बजे से ही जमने लगे थे, लेकिन यात्रा तय समय पर शुरू ही नहीं हो पाई। पार्टी का कोई बड़ा नेता अपने तय समय पर यात्रा किस शुरुआत वाली जगह पर पहुंच ही नहीं पाया। करीब दो घंटे की देर के बाद तमाम बड़े नेता गाँधी गेट पर पहुंचे और इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत हुई। 

रैली का समय सुबह साढ़े नौ बजे का था, उस समय सूरज देवता की थोड़ी कम कृपा रहती है। लेकिन दो घंटे की देरी से धुप और चढ़ गया, जिसके कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास पहुंच गया। तेज गर्मी और देरी के कारण कांग्रेस नेताओं ने रैली की दुरी को कम करने का निर्णय लिया। पहले जहां रैली हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों से गुजरकर जाने वाली थी, वहीं अब रैली को शिवाजी पुतला के पास से शुरू किया गया और तिलक पुतला होते हुए राजवाड़ा हॉल के पास जाकर समाप्त कर दी। केवल 500 किलोमीटर ही यह रैली चल पाई। 

कांग्रेस की सभा आयोजित की गई

रैली समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस सभा में 500 से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और संघ पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा संघ पर देश और समाज में द्वेष और हिंसा फ़ैलाने का आरोप लगाया। यही नहीं कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कई आरोप लगाए।