logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता एमवीए को जूतों से पीटेगी: एकनाथ शिंदे


नागपुर: महाविकास अघाड़ी के छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुखद बात है। शिवाजी महाराज हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं हो सकते, लेकिन विपक्ष यहां सिर्फ राजनीति ही कर रहा है।   

शिंदे ने कहा, “यह हमारे लिए पहचान और आस्था का मामला है। जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण थी। इस पर राजनीति करना और भी दुखद बात है और विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “कर्नाटक में शिवाजी महाराज की मूर्ति तोड़ने के लिए दो जेसीबी लाई गईं थीं और उस मूर्ति को उखाड़ दिया गया, ऐसा करने वालों की पिटाई होनी चाहिए। उन लोगों को चप्पल मारने के बजाय वे (एमवीए) यहां विरोध कर रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र की जनता समझदार है, वह यह देख रही है। आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता उन्हें (एमवीए) जूतों से पीटेगी।”