logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Modi @3.0: तीन महीने में हमारे पास होंगे चार सांसद, अजित पवार बोले- कैबिनेट मंत्री के लिए हम रुक सकते हैं


नई दिल्ली: मोदी सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को जगह नहीं मिली है। जिसके बाद राज्य में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं इस पर अजित पवार ने अपनी बात रखी है। पवार ने कहा कि, "हमारे नेता पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, इसलिए हमें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री लेना ठीक नहीं लगा। पवार ने आगे कहा कि, जल्द ही हमारी संख्या चार सांसदों की होने वाली है, जिसके कारण हमें कैबिनेट मंत्री पद मिलना चाहिए। इसलिए हम कुछ दिन रुक सकते हैं।" रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने यह बात कही। इस के साथ पवार ने यह भी कहा कि, वह शपथग्रहण में शामिल होंगे 

पवार ने कहा कि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमें केंद्र में एक राज्यमंत्री का पद मिल रहा था। हमने प्रफुल्ल पटेल का नाम तय किया था। प्रफुल्ल पटेल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और हमें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री लेना ठीक नहीं लगा। इसलिए हमने उनसे (भाजपा से) कहा कि हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार हैं, लेकिन हमें कैबिनेट मंत्रालय चाहिए। हम आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: Modi @3.0: मोदी कैबिनेट में अजित पवार गुट को नहीं मिलेगा मंत्री पद, देवेंद्र फडणवीस ने बताई सच्चाई

उन्होंने आगे कहा, "आज हमारे पास एक लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद है, लेकिन अगले 2-3 महीनों में हमारे पास राज्यसभा में कुल 3 सदस्य होंगे और संसद में हमारे सांसदों की संख्या 4 होगी। इसलिए हमने कहा कि हमें एक (कैबिनेट मंत्रालय) सीट दी जानी चाहिए।"