logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

"अहमदाबाद की घटना को देखते बच्चू कडु अपना आंदोलन करें समाप्त", प्रहार प्रमुख से मिलने चंद्रशेखर बावनकुले मोझरी रवाना


नागपुर: राज्य के राजस्व विभाग और अमरावती जिले (Amravati News) के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने प्रहार प्रमुख बच्चू कडू (Bachhu Kadu) से आंदोलन समाप्त करने का आवाहन किया है। बावनकुले ने कहा कि, "कडु की कुछ मांगों में पेंच हैं, बिना बजट के उसे पूरा करना संभव नहीं, लेकिन हम मांगों को पूरा करने की कोशिश कर रहे है। अहमदाबाद में जो दुखदायक घटना हुई है उसको देखते हुए उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त करना चाहिए। शुक्रवार को बच्चू कडु से मिलने के बावनकुले मोझरी जा रहे हैं। रवाना होने से पहले नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात उन्होंने यह बात की।

बावनकुले ने कहा कि, "मैं लगातार पांच दिनों से बच्चू कडु के संपर्क में हूँ। कलेक्टर, विभागीय आयुक्त के माध्यम से हम उनकी मांगो को पूरा करने में लगे हुए हैं। कल हमने सभी विभागों के मंत्रियों के साथ बैठक की। मैं आज जाकर उनसे मिलने वाला हूँ और उनसे आवाहन करूँगा कि, उन्होंने जो एक्शन टेकिंग रिपोर्ट दी है। उसपर सरकार ने दिया है। कुछ मांगो पर थोड़ा पेंच है। कही मंत्रिमंडल में जाना पड़ेगा, कहीं बजट का प्रावधान करना करना पड़ेगा। उसके बाद ही निर्णय होगा।"

उन्होंने आगे कहा कि, "देश में इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। अहमदाबाद में सैकड़ो लोगों की जान गई है। मैं उनसे मिलूंगा और आंदोलन वापस लेने की मांग करूँगा। मुझे उम्मीद है वह मेरी बात मानेंगे।" बावनकुले ने आगे कहा कि, "देश की स्थिति और राज्य सरकार के कदमों को देखते हुए आंदोलन वापस लेना चाहिए।"

प्रहार कार्यकर्ताओं के लगातार आंदोलन और मंत्रियों को काले झंडे दिखाने और हूटिंग करने की बावनकुले ने निंदा की। पालकमंत्री ने कहा, "अगर मंत्री वहां जाकर निवेदन पर सरकार विचार कर रही तो अगर ऐसा होगा तो कौन जाएगा। मैं खुद जा रहा हूँ। उन्होंने थोड़ा शांति रखना चाहिए। प्रहार के कार्यकर्ताओं को ऐसा नहीं करना चाहिए और प्रशासन से बात करनी चाहिए। हमारी उन्हें विनंती है इसी तरह का व्यव्हार किसी भी मंत्री से नहीं करना चाहिए।"