logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महिलाओं के खातें में आई लाड़ली बहना की दूसरी किश्त, पैसे जमा के मैसेज देख खिले चेहरे


नागपुर: उपराजधानी में नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां लाड़ली बहनों का सम्मान किया जाएगा। शहर के रेशमबाग मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित दोनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले ही महिलाओं के खातों में पैसे आ गए हैं। सुबह सुबह मोबाइल पर खातों में पैसे जमा होने के मैसेज आ गए। पैसे क्रेडिट का मैसेज देखकर महिलाओं चहरे खिल गए। हालांकि, कई महिलाओं के खातों में अभी पैसे जमा नहीं हुए हैं। 

ज्ञात हो कि, जुलाई महीने में पेश बजट में राज्य की महायुति सरकार ने लाड़ली बहना योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1500 यानी साल के 18,000 रूपये देने का ऐलान किया था। योजना के पहले चरण के तहत 14 अगस्त को पहली किश्त जारी की गई थी। वहीं आज नागपुर में दूसरे चरण के तहत महिलाओं को पैसे दिए जायेंगे। 

नागपुर शहर की साढ़े तीन लाख महिलाओं को मिलेंगे पैसे 

योजना घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। योजना के तहत नागपुर शहर में पहले चरण के तहत एक लाख महिलाओं को 3000 रूपये मिले थे। वहीं दूसरे चरण के तहत योजना में साढ़े तीन लाख महिलाओं का पंजीयन हुआ है। जिसके तहत दूसरे चरण में ढाई लाख महिलाओं का पंजीयन नया है। इसके तहत इन महिलाओं को तीन महीने के साढ़े चार हजार और बचे एक लाख को 1500 रुपए मिलेंगे।