logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्योग मंत्री उदय सामंत का दावा, विदर्भ से भारी मतों से जीतेंगे शिंदे गुट के तीनों उम्मीदवार


नागपुर: राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दावा किया है कि विदर्भ से शिंदे गुट के तीनों उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीतेंगे. इसके अलावा उदय सामंत ने यह भी बताया कि भावना गवली नाराज नहीं हैं बल्कि उन्होंने उम्मीदवारों के लिए प्रचार शुरू कर दिया है.  

सामंत ने कहा, “उपमुखयमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता काम करते रहे हैं, मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना काम कर रही है, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं. सभी उम्मीदवारों की जीत निश्चित है.”

उन्होंने कहा कि महायुति में कही कोई नाराजगी, मनमुटाव नहीं है. सरलता से सारा काम चल रहा है. महायुति के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्षम हैं. पार्टी तोडने, ब्लैकमैलिंग करने जैसे काम उन्हें करने की जरुरत नहीं।