logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अखिल भारतीय नाट्य परिषद में शामिल होने नागपुर पहुंचे उद्योग मंत्री उदय सामंत, विधायक संजय गायकवाड़ को दी नसीहत


नागपुर: रविवार को उद्योग मंत्री उदय सामंत नागपुर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सामंत ने बुलढाणा के शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ के पुलिस विभाग को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देना ठीक नहीं है।

सामंत ने कहा कि पुलिस के बारे में इस तरह का बयान देना अनुचित है। लेकिन जब उन्हें इसका एहसास हुआ तो उन्होंने माफी भी मांगी। यह सुनिश्चित करना हमारी भूमिका है कि ऐसे बयान न दिए जाएं। मंत्री ने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने अपना नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध किया है। संजय गायकवाड़ ने भले ही निजी मामले में यह बात कही हो, लेकिन उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली है।

साथ ही शिंदे और ठाकरे गुट के बैनर वॉर की बात पर उदय सामंत ने कहा कि जिन लोगों का अस्तित्व एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने समाप्त कर दिया, उनकी आलोचना के बारे में क्या सोचना है? शिंदे साहब खेती करने गये, फिर भी उनकी आलोचना की गयी। उन्होंने कहा कि जब वह महाराष्ट्र के लोगों की मदद के लिए जम्मू-कश्मीर गए तो भी आलोचना की गई। लेकिन अगर ये सारा समूह लंदन गया तो भी हमने आलोचना नहीं की, यह हमारा बड़प्पन है।

वहीं, राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल ने लाड़ली बहनों को 21000 रुपये देने की बात पर कहा था कि किसने कहा कि लाड़ली बहनों को 2100 रुपये मिलेंगे। इस पर मंत्री उदय सामंत ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि झिरवल साहब ने क्या कहा। हालांकि, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है। सामंत ने कहा कि जो व्यक्ति चुनाव एजेंडा तैयार करता है उसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। वे सही समय पर इस पर निर्णय लेंगे।