logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

नये जिलों के निर्माण के लिए बुनियादी ढांचा मौजूद नहीं, मंत्री फुंडकर बोले- नहीं कर सकते घोषणा


बुलढाणा: राज्य में पिछले कई सालों से नए जिलों की मांग उठ रही है। हालांकि, वादे के बावजूद इसपर कोई ठोस निर्णय राज्य सरकारों द्वारा नहीं किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी को छोटे राज्यों और जिलों का समर्थक माना जाता रहा है। पिछले कई सालों में भाजपा शाषित राज्यों में नए जिलों का गठन किया गया है। जिसको देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा था कि, भाजपा अन्य राज्यों की तर्ज पर राज्य में भी नए जिलों का गठन करेगी। हालांकि, इन उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। राज्य के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने नए जिलों के निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "राज्य में मौजूदा समय नये जिलों के निर्माण के लिए बुनियादी ढांचा मौजूद नहीं, जिसके कारण नए जिलों का गठन नहीं किया जा सकता है।" 

बुधवार को फुंडकर एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। श्रम मंत्री ने कहा, "यद्यपि मुझे अकोला का संरक्षक मंत्री नियुक्त किया गया है, फिर भी मैं जिले से बाहर नहीं गया हूं। मैं जिले की डीपीडीसी का सदस्य बना रहूंगा, इसलिए जिले के विकास में कोई बाधा नहीं आएगी।"

नए जिले के निर्माण को लेकर पूछे सवाल पर बोलते हुए मंत्री फुंडकर ने कहा, "मौजूदा स्थिति में कोई नया जिला नहीं बनेगा। चूंकि कई स्थानों पर अभी भी बुनियादी ढांचा तैयार नहीं है, इसलिए नए जिले का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है।" हालांकि, उन्होंने खामगांव को जिला बनने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करने की बात कही। फुंडकर ने कहा, "हम खामगांव जिला बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम इसके लिए सभी बुनियादी ढांचे को बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।"

पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार को विभिन्न माध्यमों से जिलों को विभाजित या तीन भागों में बांटकर नए जिले बनाने की मांगें प्राप्त हुई हैं। समिति की रिपोर्ट के अनुसार 67 नए जिलों के निर्माण की मांग है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में 18 जिलों को विभाजित कर 22 नए जिले बनाने की मांग जोर पकड़ रही है।

विदर्भ में इन जिलों को विभाजित करने की हो रही मांग:


क्रमांकजिला नया जिला (बनाने की हो रही मांग)
1.नागपुर काटोल 
2.भंडारा साकोली 
3.चंद्रपुर चिमूर 
4.गडचिरोली अहेरी 
5.यवतमाल पुसद 
6.अमरावती अचलपुर 
7.बुलढाणा खामगांव 
8.यवतमाल वणी 
9.