logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने का आनंद, विदर्भ का बैकलॉग पूरा करने की रहेगी अपेक्षा: वडेट्टीवार


नागपुर: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेन्द्र फड़णवीस को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है। इसी के साथ वडेट्टीवार ने फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे कुछ उम्मीदें भी जताई हैं। कांग्रेस नेता ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस एक ऐसे नेता हैं जिन्हें दोस्त के साथ-साथ राजनीतिक दुश्मन के रूप में भी दोनों तरफ से प्यार किया जाता है। राजनीति में कुछ बातें कहकर और कुछ बातें बिना कहे करते हैं। फडणवीस मित्रतापूर्ण व्यक्ति हैं।

विजय वडेट्टीवार ने मराठी मुहावरा कहते हुए कहा कि “मात्र आले अंगावर तर घेतले शिंगावर” ऐसा फडणवीस का स्वाभाव है। मतलब मुसीबत आने पर फडणवीस उसका पूरी ताकत से सामना करते हैं, पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि मैं एक दोस्त के रूप में उनकी नई पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।  

विजय वडेट्टीवार ने फडणवीस से उम्मीद जताते हुए कहा, “खुशी है कि देवेन्द्र फड़णवीस राज्य के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उन्हें बैकलॉक भरना चाहिए, उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं है, बल्कि साथी देवेन्द्र फडणवीस पर निर्भर है। उन्हें कोई नहीं रोक सकता। आशा करता हूं कि विदर्भ को विभिन्न क्षेत्रों में न्याय मिलेगा।”

विजय वडेट्टीवार ने कहा, “इस बीच उनके नाम पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगा, जिसके अब साफ होने की उम्मीद है। विचारधारा की लड़ाई होनी चाहिए, लेकिन व्यक्तिगत दुश्मनी की नहीं, जो गलतफहमी पैदा हुई है वह मिट जाएगी।”