logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अनिल देशमुख! जयंत पाटिल ने दिया बड़ा बयान


नागपुर: पिछले कई दिनों से राज्य में चर्चा शुरू है कि, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के खिलाफ महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को उतार सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अघाड़ी का कोई भी नेता इस पर स्पस्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। देशमुख भी यह कह चुके हैं कि, पार्टी जो आदेश देगी वह करेंगे। वहीं अब इसको लेकर एनसीपी-शरदचंद्र पवार (NCP-Sharadchandra Pawar) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने बड़ा बयान दिया है। पाटिल ने कहा कि, अभी वह सीट हमारे पास नहीं है, लेकिन अगर गठबंधन में वह हमें मिलती है तो हमारे पास उम्मीदवार तैयार हैं।" 

पाटिल मंगलवार को शिव स्वराज यात्रा (Shiv Swaraj Yatra) को लेकर नागपुर (Nagpur) पहुंचे थे। जहां एनसीपी नेता अनिल देशमुख के आवास पर परकारो से बात की। इस दौरान उन्हें दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट को लेकर सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "गठबंधन में सबसे पहले हमे वह सीट मिलनी चाहिए। अगर सीट हमें मिलती है तो हमारे पास अच्छे उम्मीदवार हैं। उसके बाद हम इस पर तय करेंगे।" 

पूर्व और दक्षिण-पश्चिम गठबंधन में मांगी 

नागपुर शहर में सीटों के सवाल पर पाटिल ने कहा कि, "हमने नागपुर शहर की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। जिसके लिए अघाड़ी में कुछ सीटों की मांग कर है। पहली पूर्व नागपुर और दूसरी दक्षिण-पश्चिम नागपुर। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, फ़िलहाल अभी चर्चा जारी है।"

विदर्भ पहुंची एनसीपी की शिव स्वराज यात्रा 

राज्य में शुरू शिव स्वराज यात्रा को लेकर बोलते हुए पाटिल ने कहा कि, "आज यात्रा का गोंदिया और भंडारा जिले में प्रवास रहेगा। इसके बाद बुधवार को यात्रा नागपुर जिले का दौरा करेगी। जिसमें काटोल विधानसभा भी शामिल है। इसी के साथ यात्रा गडचिरोली जिले में जाएँगी। जहां अहेरी में सभा का आयोजन किया गया है। वहीं गणेशोत्सव समाप्त होने के बाद विदर्भ के अन्य जिलों में यात्रा निकाली जाएगी।